फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप महाभियोग मामला: अमेरिकी सीनेट 21 जनवरी से शुरू करेगा सुनवाई

Wed, 15 Jan 2020 11:15 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग मामले की सुनवाई सीनेट 21 जनवरी को शुरू कर सकता है। सीनेट में बहुमत दल के नेता मिच मैककॉनेल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पैलोसी के बुधवार को मतदान करने और महाभियोग की सुनवाई के प्रस्ताव को सीनेट के पास भेजने की बात कही थी जिसके बाद मैककोनेल का यह बयान आया है। अमेरिका की 435 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट पार्टी के पास बहुमत है।

मिच मैककॉनेल ने पत्रकारों से कहा कि सदन कल हमें महाभियोग प्रस्ताव भेज सकता है। इसके बाद सीनेट आगे के कदम उठाएगा, जिससे अगले मंगलवार को वास्तविक सुनवाई शुरू की जाएगी। इससे पहले चीफ जस्टिस इस सप्ताह ज्यूरी के सदस्यों के तौर पर सीनेटरों को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिसंबर में निम्न सदन ने ट्रंप पर यूक्रेन के नवनिर्वाचित नेता पर डेमोक्रेट नेता के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए अपनी सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाकर महाभियोग प्रस्ताव पारित किया था। ट्रंप ने हालांकि इन आरोपों का खंडन किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें