फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने 'नेशनल साइंस फाउंडेशन' के नेतृत्व के लिए भारतीय अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक को चुना

Fri, 20 Dec 2019 02:21 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
वैज्ञानिक सेतुरमन पंचनाथन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिष्ठित ‘नेशनल साइंस फाउंडेशन’ (एनएसएफ) के नेतृत्व के लिए भारतीय-अमेरिकी कम्प्यूटर वैज्ञानिक सेतुरमन पंचनाथन को चुना है।

विज्ञापन


एनएसएफ एक अमेरिकी सरकारी एजेंसी है जो विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के सभी गैर चिकित्सकीय क्षेत्रों में मौलिक अनुसंधान एवं शिक्षाओं को समर्थन देती है। उसका चिकित्सकीय समकक्ष ‘नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ’ (एचआईएच) है।

विज्ञान एवं तकनीकी नीति के लिए व्हाइट हाउस कार्यालय के निदेशक केल्विन ड्रोएगेमीयर ने कहा कि डॉ सेतुरमन पंचनाथन का अनुसंधान, नवोन्मेष, अकादमिक प्रशासन एवं नीति में लंबा एवं विशिष्ट अनुभव इस पद के लिए उपयोगी साबित होगा। एनएसएफ निदेशक फ्रांस कोरडोवा का छह साल का कार्यकाल 2020 में समाप्त होगा जिसके बाद पंचनाथन (58) यह पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन


एक बयान में पंचनाथन ने कहा कि एनएसएफ निदेशक बनना उनके लिए सम्मान की बात है और वह इसके लिए आभारी हैं।

पंचनाथन ने 1981 में मद्रास विश्वविद्यालय से भौतिक शास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने 1984 में बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान से ‘इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग’ में डिग्री हासिल की।

उन्होंने 1986 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की और 1989 में कनाडा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ ओटावा से ‘इलेक्ट्रिकल एंड कम्प्यूटर इंजीनियरिंग’ में पीएचडी की। वह इस समय एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य अनुसंधान एवं नवोन्मेष अधिकारी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें