फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'मैंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रोका, मिले इसका श्रेय'; फिर क्रेडिट को लालायित ट्रंप, कश्मीर पर कही ये बात

Fri, 13 Jun 2025 01:04 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को खत्म करने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरुआत से ही करते आए हैं। इसी बीच एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही एक दावा किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं कुछ भी सुलझा सकता हूं...मैंने फोन कॉल पर ही भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया, जिसके लिए मुझे और रिपब्लिकन पार्टी को इसका श्रेय मिलना चाहिए...
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को खत्म करने को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्ध के कगार पर खड़े दोनों देशों के बीच सीजफायर करवाने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही कश्मीर के मुद्दे पर भी लंबे समय से चले आ रहे तनाव को रोकने में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


कश्मीर मुद्दा हल करने के लिए तैयार-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह कश्मीर मुद्दा हल करने के लिए भारत और पाकिस्तान को साथ लाने के लिए तैयार हैं। व्हाइट हाउस में गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि हम उन दोनों (भारत और पाकिस्तान) को साथ लाने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर लंबे समय से प्रतिद्वंद्विता है, इसे समाप्त करने के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान तनाव को खत्म करने वाले अपने दावे को एक बार फिर दोहराया कि उन्होंने फोन करके भारत-पाकिस्तन के बीच सीजफायर करवाया। उन्होंने कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका। 
विज्ञापन


फोन कॉल पर तनाव खत्म करने का दावा
ट्रंप ने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही युद्ध की तैयारी में थे, और पाकिस्तान की तरफ से हमला करने की बारी थी। वो परमाणु हमला करने की सोच रहे थे। इसी दौरान मैंने दोनों देशों के नेताओं को फोन किया, उनसे बातचीत की और कहा कि अगर आप युद्ध करोगे या परमाणु हथियार चलाओगे, तो अमेरिका से व्यापार नहीं कर पाओगे।

ये भी पढ़ें:- Air India Plane Crash: 'यह भयानक दुर्घटना...', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विमान हादसे पर जताया दुख

मुझे मिलना चाहिए इसका श्रेय- ट्रंप
ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देशों ने उनकी बात समझी और पीछे हट गए। मैंने सिर्फ फोन और व्यापार से ये युद्ध रोका। कोई मरा नहीं, यह एक बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मुझे और रिपब्लिकन पार्टी को इसका श्रेय मिलना चाहिए। 

मामले में भारत का रुख साफ
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर काम कर रहा है और पाकिस्तान भी अगले हफ्ते बातचीत के लिए आ रहा है। हालांकि, भारत सरकार का रुख इस मुद्दे पर हमेशा साफ रहा है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है, और इसमें किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है।

अब समझिए पूरा मामला, शुरुआत से
गौरतलब है कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। जिसके बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पीओजेके में आतंकियों के ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमला किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Ahmedabad Plane Crash: अमेरिकी विशेषज्ञ का बड़ा दावा- विमान की उड़ान के लिए सही ढंग से नहीं हुई थी तैयारी

पाकिस्तान ने भी अपनी गीदड़भभकी दिखाते हुए 8, 9 और 10 मई को जवाबी हमलों की कोशिश की, जिसका भारत ने कड़ा जवाब दिया। इसके बाद 10 मई को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद हालात सामान्य हुए। मामले में भारत का कहना है कि युद्ध रुकवाने का समझौता दोनों देशों की आपसी बातचीत से हुआ, न कि किसी तीसरे देश की दखल से।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें