डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : सोशल मीडिया
'अभिजात वर्ग ने हमारे लिए कुछ नहीं किया'
निक्की हेली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ट्रंप नामांकन के जरिए अपनी दादागिरी नहीं चला सकते। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि वह (ट्रंप) राजनीतिक अभिजात वर्ग (एलीट क्लास) से घिरे हुए हैं। लेकिन, ध्यान रहे कि राजनीतिक अभिजात वर्ग ने फिजूलखर्ची को रोकने के मामले में हमारे लिए कुछ नहीं किया है। सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए कुछ नहीं किया है। हमें और अधिक सुरक्षित रखने के लिए कुछ नहीं किया है। आप देख रहे हैं कि दुनिया भर में युद्ध हो रहे हैं।