फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी चुनाव : भारतीयों को 'हाउडी मोदी', 'नमस्ते ट्रंप' के जरिए लुभाने वाला वीडियो जारी

Sun, 23 Aug 2020 02:30 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ऐसे में भारतीय अमेरिकियों के वोटों को अपने पक्ष में करने की कोशिशें जारी हैं। इसी बीच शनिवार को ट्रंप अभियान ने एक वीडियो जारी किया जिसमें भारतीय अमेरिकियों से चार साल और के लिए ट्रंप के पक्ष में वोट करने की अपील की गई।

विज्ञापन

वीडियो में 'हाउडी मोदी' और 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम की क्लिप का इस्तेमाल किया गया है। इन कार्यक्रमों में ट्रंप और मोदी ने मिलकर लोगों को संबोधित किया था। इस साल फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान मोदी और ट्रंप ने अहमदाबाद में भारी भीड़ को संबोधित किया था। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी भारत यात्रा पर आए थे।

‘ट्रंप विक्ट्री फाइनेंस कमेटी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष किम्बर्ली गुइलफॉयल ने एक ट्वीट में वीडियो विज्ञापन जारी करते हुए कहा, 'अमेरिका का भारत के साथ बहुत बढ़िया संबंध है और हमारे अभियान को भारतीय-अमेरिकियों का बहुत बड़ा समर्थन प्राप्त है!' प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं, जिन्होंने भी इसे रीट्वीट किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कमला हैरिस: हिंदुस्तानी पहचान और कश्मीर मुद्दे पर उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार का ये है कहना

यह विज्ञापन जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 'फोर मोर ईयर्स' (चार साल और) नामक शीर्षक वाला 107 सेकंड का यह वीडियो मोदी और ट्रंप के फुटेज के साथ शुरू होता है जिसमें दोनों पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में हाथ में हाथ डाले हुए चल रहे थे। तब दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के नेताओं ने 50,000 से अधिक की संख्या में आए भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया था।
 

अमेरिका में अपने हजारों समर्थकों के बीच, मोदी ने उस भाषण में ट्रंप की खूब प्रशंसा की थी। ‘ट्रंप विक्ट्री इंडियन अमेरिकन फाइनेंस कमेटी’ के सह-अध्यक्ष अल मेसन ने वीडियो की रूप-रेखा तय की है। मोदी भारतीय-अमेरिकियों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हैं। उनकी इसी स्टार अपील ने हर बार रिकॉर्ड भीड़ को आकर्षित किया है। 
विज्ञापन


2015 में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में और फिर दो साल बाद सिलिकॉन वैली में उनका संबोधन ऐतिहासिक रहा था, जिनमें काफी संख्या में लोग जुटे थे। पिछले साल सितंबर में ह्यूस्टन में उनके 'हाउडी मोदी' संबोधन में रिकॉर्ड 50,000 लोगों ने भाग लिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें