76 वर्षीय ट्रम्प ने बाइडन की टिप्पणी को एक अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दिया गया अब तक का सबसे शातिर, घृणित और विभाजनकारी भाषण बताया। ट्रम्प ने शनिवार को कहा, "वह राज्य के दुश्मन हैं। आप सच्चाई जानना चाहते हैं। वह राज्य के दुश्मन हैं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी पहली रैली में अपने उत्तराधिकारी जो बाइडन को 'राज्य का दुश्मन' करार देकर निशाना साधा। ट्रम्प ने फिलोडेल्फिया में राष्ट्रपति बाइडन के इस दावे पर पलटवार किया कि पूर्व नेता और उनके कट्टर रिपब्लिकन समर्थक अमेरिकी लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति जो बाइडन ने क्या कहा था ?
बाइडन ने गुरुवार रात फिलोडेल्फिया में इंडिपेंडेंस हॉले के बाहर अपने संबोधन में कहा था, यह एक ऐसा राष्ट्र है जो हिंसा का एक राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल खारिज करता है। हमारे मूल में एक लोकतंत्र है। फिर भी इतिहास हमें बताता है कि किसी एक नेता के प्रति अंध निष्ठा और राजनीतिक हिंसा में शामिल होने की इच्छा लोकतंत्र में घातक है।
'अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दिया गया अब तक का सबसे घृणित भाषण'
76 वर्षीय ट्रम्प ने बाइडन की टिप्पणी को एक अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दिया गया अब तक का सबसे शातिर, घृणित और विभाजनकारी भाषण बताया। ट्रम्प ने शनिवार को कहा, "वह राज्य के दुश्मन हैं। आप सच्चाई जानना चाहते हैं। वह राज्य के दुश्मन हैं।
विज्ञापन
संवेदनशील फाइलों की तलाशी के लिए ट्रम्प के आवास पर छापेमारी
संवेदनशील फाइलों की खोज के लिए 8 अगस्त को एफबीआई ने ट्रम्प के मार-ए-लागो स्थित आवास पर छापा मारा। इसको लेकर ट्रम्प ने कहा कि कुछ हफ्तों पहले जो हुआ, अमेरिकी स्वतंत्रता के लिए उससे ज्यादा कोई ज्वलंत उदाहरण नहीं हो सकता। उन्होंने इसे अमेरिकी इतिहास में किसी भी सरकार से ज्यादा चौंकाने वाला सत्ता का दुरुपयोग करार दिया। उन्होंने कहा कि यह तलाशी 'न्याय का मजाक' था।