फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप ने मार्च के तूफानों से प्रभावित आठ राज्यों को आपदा राहत की दी मंजूरी, FEMA से मिलेगी आर्थिक मदद

Sat, 24 May 2025 04:46 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को मार्च के तूफानों से तबाह 8 राज्यों को आपदा राहत की मंजूरी दे दी। अब इन्हें फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (एफईएमए) से आर्थिक मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को आठ राज्यों के लिए आपदा राहत को मंजूरी दे दी। इन राज्यों को अब फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (एफईएमए) से आर्थिक सहायता मिल सकेगी। बता दें कि इन आठ राज्यों में अर्कांसस, आयोवा, कंसास, मिसौरी, मिसिसिपी, नेब्रास्का, ओक्लाहोमा और टेक्सास का नाम शामिल है। इन राज्यों ने मार्च के मध्य में आए भारी तूफानों और प्राकृतिक आपदाओं के कारण मदद मांगी थी।

मिसिसिपी के गवर्नर ने जताया खुशी

विज्ञापन

मामले में मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने कहा कि यह मदद हमारे राज्य को फिर से खड़ा करने में बहुत काम आएगी। उन्होंने कहा कि हम ट्रंप के फैसले के लिए आभारी हैं। मिसिसिपी में 14 से 15 मार्च के बीच 18 तूफान आए थे। मिसिसिपी के वालथॉल काउंटी के लोग काफी समय से मदद का इंतजार कर रहे थे। काउंटी के इमरजेंसी मैनेजर ने बताया कि मई की शुरुआत में पैसा खत्म होने के कारण मलबा हटाने का काम रुक गया था।

ये भी पढ़ें:- US: बोइंग को आपराधिक केस से राहत की तैयारी, 346 मौतों वाले हादसे में होगा 1.1 अरब डॉलर का समझौता
विज्ञापन


मिसौरी के मदद का दिया था आश्वासन
हालांकि इस हफ्ते की शुरुआत में होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा था कि वह मिसौरी के गवर्नर माइक कीहो की मदद की अर्जी को जल्दी मंजूरी दिलाने की कोशिश करेंगी। यह बयान उन्होंने सीनेटर जोश हॉली के सवाल पर दिया था। नोएम ने कहा था कि एफईएमए की सबसे बड़ी कमियों में से एक यह है कि जिन लोगों को भारी नुकसान होता है, वे महीनों या सालों तक मदद का इंतजार करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें:- US Nuclear Energy: ट्रंप ने परमाणु ऊर्जा को बढ़ाने के फैसले पर दस्तखत किए; कहा- अमेरिका बहुत बड़े पैमाने पर...

ट्रंप ने भी एफईएमए की कार्यशैली पर उठाए सवाल

विज्ञापन

गौरतलब है कि मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एफईएमए की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वह एजेंसी में बड़े बदलाव करना चाहते हैं। वहीं एफईएमए के नए कार्यवाहक प्रमुख का कहना है कि वह आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी राज्यों को ज्यादा देना चाहते हैं। हालांकि एफईएमए ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि अचानक इन आठ राज्यों को एक साथ मंजूरी क्यों दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें