फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की लोकप्रियता घटी: ईरान जंग और महंगाई के बीच गिरकर 36 प्रतिशत पहुंची; 61% अमेरिकियों ने हमले को नकारा

Tue, 24 Mar 2026 11:46 PM IST
Shivam Garg एजेंसी, वॉशिंगटन

सार

ईरान युद्ध और महंगाई की मार के बीच क्या डगमगा रही है ट्रंप की कुर्सी? सर्वे में गिरती लोकप्रियता और बढ़ती नाराजगी कई बड़े सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता घटकर 36 प्रतिशत रह गई है। यह उनके दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद का सबसे कम स्तर है। यह जानकारी रॉयटर्स/इप्सोस के एक सर्वे में सामने आई है। चार दिन तक चले इस सर्वे में पाया गया कि ट्रंप के कामकाज से संतुष्ट लोगों की संख्या 40 प्रतिशत से घटकर 36 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन


सर्वे के अनुसार,
  • ईंधन की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी और ईरान के साथ युद्ध को लेकर लोगों की नाराजगी का असर ट्रंप की लोकप्रियता पर पड़ा है।
  • अमेरिका और इस्राइल के 28 फरवरी को ईरान पर हमले के बाद पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं, जिससे लोगों का खर्च बढ़ा है।
  • महंगाई और रोजमर्रा के खर्च को लेकर भी लोगों की नाराजगी सामने आई है।
  • केवल 25 प्रतिशत लोगों ने माना कि ट्रंप महंगाई को संभालने में ठीक काम कर रहे हैं।
  • ईरान पर हमलों को लेकर भी लोगों की राय बंटी हुई है। 35 प्रतिशत लोगों ने इन हमलों का समर्थन किया, जो पिछले सर्वे के 37 प्रतिशत से कम है। वहीं 61 प्रतिशत लोगों ने इसका विरोध किया।
ये भी पढ़ें:- NASA: चांद पर स्थायी बेस बनाने की तैयारी, मंगल तक जाएगा परमाणु ऊर्जा से चलने वाला यान; समझें नासा की नई रणनीति

1,272 लोगों से बात करके किया गया सर्वे
हालांकि, ट्रंप को अपनी पार्टी के अंदर अभी भी समर्थन मिला हुआ है। ज्यादातर रिपब्लिकन नेता और समर्थक उनके काम से संतुष्ट हैं, लेकिन महंगाई के मुद्दे पर असंतोष बढ़ा है। सर्वे में यह भी सामने आया कि अर्थव्यवस्था को संभालने के मामले में 38 प्रतिशत लोगों ने रिपब्लिकन पार्टी को बेहतर माना, जबकि 34 प्रतिशत लोगों ने डेमोक्रेटिक पार्टी को चुना। यह सर्वे पूरे अमेरिका में 1,272 लोगों से बात करके किया गया और इसमें लगभग 3 प्रतिशत तक की त्रुटि की संभावना बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें