अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टाइम पत्रिका द्वारा ‘पर्सन ऑफ द इयर 2019’ चुनी गई 16 साल की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को नसीहत दे डाली। ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें अपने गुस्से पर काबू रखना सीखना चाहिए। साथ ही ट्रंप ने ग्रेटा को अपने दोस्तों के साथ पुरानी फिल्में देखने की सलाह तक दे डाली।
ट्रंप ने ट्वीट किया- यह बुरा है। ग्रेटा, अपने गुस्से को काबू करो और फिर अपने दोस्त के साथ कोई पुरानी अच्छी फिल्म देखने जाओ। शांत ग्रेटा, शांत।
ट्रंप का यह ट्वीट बुधवार को टाइम पत्रिका के ‘पर्सन ऑफ द इयर 2019’ की घोषणा के बाद आया है।
बता दें बुधवार को क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को टाइम्स मैगजीन ने साल 2019 के लिए 'पर्सन ऑफ दी ईयर' चुना गया है। ग्रेटा ने सबसे कम उम्र में यह सम्मान हासिल किया है। वे अपने प्रभावशाली और आक्रमक भाषणों को लेकर चर्चा में रही हैं। उन्होंने इस साल संयुक्त राष्ट्र की क्लाइमेट एक्शन समिट में भी भाषण दिया था।। दुनियाभर में इस भाषण की काफी तारीफ हुई थी। बता दें कि ग्रेटा एस्पर्गर सिंड्रोम से पीड़ित हैं।
टाइम्स मैगजीन ने ग्रेटा को 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुने जाने पर कहा किवह पूरे विश्व का ध्यान खींचने में सफल रहीं हैं, लाखों अस्पष्ट विचारों को बदला, तत्काल बदलाव का आह्वान कर बेचैनियों को एक वैश्विक आंदोलन में बदल दिया। उन्होंने काम करने के इच्छुक लोगों ने नैतिक आह्वान किया और जो इसके लिए तैयार नहीं थे, उन पर आक्रोश व्यक्त किया।
उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात का मौका मिला, तो वहीं उन्हें सुनने वालों में बड़े देशों के राष्ट्रपति के साथ ही पोप भी शामिल रहे। वह धरती के सबसे बड़े मुद्दे पर सबसे बड़ी आवाज बनकर उभरी हैं। ग्रेटा कार्रवाई की मांग करती है। उनका कहना है कि कई कदम गलत दिशा में उठाए जा रहे हैं, इसमें सुधार होना चाहिए।