फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: मेक्सिको के जलिस्को कार्टेल के नेताओं पर अमेरिका में प्रतिबंध, ड्रग्स तस्करी-हत्या में शामिल होने का आरोप

Thu, 19 Jun 2025 12:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी

सार

ट्रंप प्रशासन ने मेक्सिको के जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) के पांच बड़े नेताओं पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंधों के तहत अमेरिका में अब इन लोगों या इनकी कंपनियों की सभी संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं। साथ ही अमेरिकी नागरिकों को इन लोगों के साथ व्यापार करने से रोक दिया गया है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने बुधवार को मेक्सिको के शक्तिशाली ड्रग्स तस्कर गिरोह जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) के पांच बड़े नेताओं पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया है। इन पर ड्रग्स तस्करी और हत्याओं में शामिल होने का आरोप है। 

विज्ञापन


इससे पहले की सरकारों ने भी इस कार्टेल पर कार्रवाई की थी। ट्रंप प्रशासन ने बी मई में इनके ईंधन चोरी के कारोबार पर हमला किया था। अब इन प्रतिबंधों के तहत अमेरिका में इन लोगों या इनकी कंपनियों की सभी संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं। साथ ही अमेरिकी नागरिकों को इन लोगों के साथ व्यापार करने से रोक दिया गया है। 

सीजेएनजी ने अनगिनत निर्दोष लोगों की जान ली: बेसेंट
अमेरिका के ट्रेजरी मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक बयान जारी कर कहा है कि मेक्सिको में सीजेएनजी का आतंक और अमेरिका में फेंटेनाइल की तस्करी ने अनगिनत निर्दोष लोगों की जान ले ली है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस कार्टेल और ऐसे गिरोहों की ताकत को खत्म करने के लिए हर मुमकिन कदम उठाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्रोएशिया में PM मोदी का भव्य स्वागत: तोहफों का आदान-प्रदान, विशेष पुस्तक पर हस्ताक्षर और द्विपक्षीय वार्ता भी

अमेरिका ने कार्टेल के मुखिया पर रखा 15 मिलियन डॉलर का इनाम 
फरवरी में, अमेरिकी प्रशासन ने जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल को एक विदेशी आंतकवादी संगठन और वैश्विक आतंकवादी समूह घोषित किया था। इस कार्टेल का नेतृत्व नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंट्स उर्फ एल मेनचो कर रहे हैं। वह भी इन पांच लोगों में शामिल हैं, जिन पर बुधवार को प्रतिबंध लगाया गया। अमेरिका ने नेमेसियो की गिरफ्तारी के लिए 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा है। जो भी इस संबंध में सूचना देगा, उसे 15 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे। 

जलिस्को के एक खेत से जुड़ा है गोंजालो का नाम
प्रतिबंधित किए गए पांच लोगों में से दो ऐसे भी हैं, जिनका नाम हाल ही में मेक्सिको में चल रही हाई-प्रोफाइल जांच में आया है। गोंजालो मेंडोजा गायटन का नाम जलिस्को के एक खेत से जुड़ा है, जहां लापता लोगों के कपड़े, जूते और सामान मिले थे। अधिकारियों का मानना है कि उस खेत का इस्तेमाल कार्टेल अपने नए लोगों को ट्रेनिंग देने के लिए करता था। वहीं, लापता लोगों के परिवारों का कहना है कि जो रंगरूट उनका कहना नहीं मानते थे, उन्हें वहीं मार दिया जाता था। 

ये भी पढ़ें: India-Croatia Ties: भारत और क्रोएशिया के बीच हुए कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- आतंकवाद मानवता का दुश्मन
विज्ञापन


सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मार्केज की हत्या में संदिग्ध है रिकार्डो
रिकार्डो रुइज वेलास्को कार्टेल की एक खास फोर्स का लेफ्टिनेंट है। अमेरिकी ट्रेजरी का कहना है कि रिकार्डो कार्टेल के प्रचार और संचार को भी संभालता है। रिकॉर्डो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वेलेरिया मार्केज की हत्या में संदिग्ध है, जो शायद उसकी प्रेमिका थी। मार्केज की हत्या ग्वाडलजारा शहर के पास सैलून में एक लाइव वीडियो के दौरान की गई थी। 

अन्य सदस्यों में जूलियो अल्बर्टो और सिल्वा शामिल
प्रतिबंधित कार्टेल के अन्य सदस्यों में जूलियो अल्बर्टो कैस्टिलो रोड्रिगेज और ऑडियास फ्लोरेस सिल्वा का नाम शामिल है। जूलियो ओसेगुएरा का दामाद है और वह समुद्री बंदरगाह मंजानिलो पर कार्टेल के कामकाज को संभालता है। वहीं, सिल्वा कार्टेल के लिए कई राज्यों में कामकाज संभालता है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें