संघीय अदालत ने कानूनी फर्म पर व्हाइट हाउस के आदेश पर लगाई रोक
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने एक प्रतिष्ठित कानूनी फर्म को जानबूझकर निशाना बनाए जाने वाले व्हाइट हाउस के कार्यकारी आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट के इस आदेश को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कानूनी पेशे के खिलाफ प्रतिशोध के अभियान को बड़ा झटका माना जा रहा है।
यूएस डिस्ट्रिक्ट बेरिल हॉवेल ने कहा किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अब तक किसी कानूनी फर्म के खिलाफ इस तरह का आदेश नहीं जारी किया है, जैसा ट्रंप प्रशासन की ओर से किया गया। पर्किन्स कोय नाम की इस लॉ फर्म के खिलाफ व्हाइट हाउस के कार्यकारी आदेश ने संविधान के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया। ट्रंप प्रशासन के आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाती है। व्हाइट हाउस के आदेश में फर्म को उसके वकीलों की सुरक्षा मंजूरी छीनकर, उसके कर्मचारियों को संघीय भवनों तक पहुंचने से रोककर और फर्म से जुड़े संघीय अनुबंधों को रद्द करके दंडित करने की मांग की गई थी। व्हाइट हाउस ने आरोपी लगाया था कि इस कानूनी फर्म ने 2016 के राष्ट्रपति पद की दौड़ के दौरान डेमोक्रेट पार्टी की हिलेरी क्लिंटन के अभियान का प्रतिनिधित्व किया था।