अमेरिका में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों को झटका लगा है। इसके तहत ट्रंप प्रशासन ने विदेशी छात्रों की सोशल मीडिया जांच की तैयारी में नए वीजा इंटरव्यू रोक दिए हैं। साथ ही विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सभी अमेरिकी दूतावासों को नए एफ, एम और जे वीजा इंटरव्यू शेड्यूल न करने का निर्देश जारी किया गया है।
अमेरिका में पढ़ाई की सोच रहे विदेशी छात्रों को एक बड़ा झटका लगा है। इसके तहत ट्रंप प्रशासन ने सभी अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को निर्देश दिया है कि वे नए छात्र वीजा इंटरव्यू फिलहाल न लें। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि प्रशासन विदेशी छात्रों की सोशल मीडिया जांच अनिवार्य करने पर विचार कर रहा है। मामले में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की तरफ से 27 मई को हस्ताक्षरित एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, तत्काल प्रभाव से छात्र (एफएम) और एक्सचेंज विजिटर (जे) वीजा इंटरव्यू की नई तिथियां तब तक नहीं दी जाएंगी जब तक नई गाइडलाइन जारी नहीं होती।
कौन अमेरिका में आने का हकदार है? अब बता चलेगा
हार्वर्ड पर भी कार्रवाई
बता दें कि कुछ दिन पहले ही ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम (एसईवीपी) की मान्यता रद्द कर दी थी। इससे अब हार्वर्ड विदेशी छात्रों को नामांकन नहीं दे सकता, और वहां पढ़ रहे विदेशी छात्रों को दूसरे कॉलेज में ट्रांसफर करना होगा या अपना कानूनी स्टेटस खो देना होगा।
मामले में डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) का आरोप है कि हार्वर्ड ने एंटी-अमेरिकन और आतंक समर्थक प्रदर्शनकारियों को कैंपस में हिंसा फैलाने दी, जिससे यह एक असुरक्षित माहौल बन गया, खासकर यहूदी छात्रों के लिए।
ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: रूसी सुरक्षा प्रमुख ने चीनी अधिकारी को दिखाए NATO के हथियार, यूक्रेन में पकड़े गए थे उपकरण
विरोध करने वाले छात्रों पर कार्रवाई