फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदनः 39 लोगों की हत्या के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार

Sun, 27 Oct 2019 05:26 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मौरिस रॉबिन्सन - फोटो : Facebook
विज्ञापन

रेफ्रिजरेटेड ट्रक में पाए गए 39 लोगों की मौत की जाँच कर रही ब्रिटिश पुलिस ने ट्रक ड्राइवर मौरिस रॉबिन्सन पर हत्या और मानव तस्करी के आरोप तय किए है। वियतनाम में कई परिवारों ने आशंका जताई है कि मरने वालों में उनके परिजन भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


एसेक्स पुलिस ने कहा कि मामले में गिरफ्तार उत्तरी आयरलैंड निवासी 25 वर्षीय रॉबिन्सन पर 39 लोगों की हत्या, मानव तस्करी का षड्यंत्र, अवैध रूप से घुसपैठ कराने और धन शोधन का मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले की जांच में तीन और लोगों को ब्रिटेन में हिरासत में लिया गया है

पुलिस ने पहले कहा था कि मारे गए लोग चीनी थे, लेकिन बाद में पुलिस ने बयान वापस ले लिया और अब इस बात की आशंका जताई जा रही है कि जिनकी मौत हुई वे वियतनाम के निवासी थे। वियतनाम के कई परिवारों ने  शनिवार को बताया था कि उनके कई परिजन ब्रिटेन जाते समय गायब हो गए थे।

वियतनाम से बहुत सारे गरीब परिवार अमीर होने की लालसा में सुदूर जाने का प्रयास करते हैं। इस प्रयास में कई बार उन्हें तस्करी का शिकार होना पड़ता है। विश्व बैंक के अनुसार पलायन करने वाले लोग मानव तस्करों को चालीस हजार अमेरिकी डॉलर तक देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें