फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 लोगों की मौत

Sat, 30 May 2026 02:32 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, काबुल

सार

पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों का ट्रक पलट गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं, वहीं, 35 लोग घायल हुए। 

विज्ञापन
अफगान शरणार्थियों का ट्रक पलटा (एआई तस्वीर) - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पाकिस्तान से आ रहे अफगान शरणार्थियों को लेकर जा रहा एक ट्रक राजमार्ग पर पलट गया। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 35 अन्य घायल हो गए। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- China: चीन के परमाणु हथियार अब US की पहुंच से दूर, सैटेलाइट से खुलासा; रेगिस्तान में तैयार किया तबाही का सामान

कहां हुआ यह हादसा? 
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल मलिक नियाजई ने बताया कि यह दुर्घटना अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को नंगरहार प्रांत से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग पर लगमान प्रांत में हुई।  उन्होंने बताया कि मृतकों में 10 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं और घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए नांगरहार के अस्पतालों में ले जाया गया है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने इस घटना पर दुख जताया है। वहीं, पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  US: पैरों में सूजन और हाथों पर निशान, ट्रंप की मेडिकल रिपोर्ट पर बोले डॉक्टर- राष्ट्रपति पूरी तरह से फिट

अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम
अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं, जहां सड़कों का रखरखाव खराब है। वहीं, चालक नियमित रूप से यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। ये यात्री उन हजारों अफगानियों में शामिल थे, जो हाल ही में पाकिस्तान से लौटे हैं। पाकिस्तान ने 2023 में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई शुरू की थी और तब से कई लोगों को निर्वासित कर दिया है या उन्हें देश छोड़ने के लिए दबाव डाला है।

इसी दौरान ईरान ने अफगान प्रवासियों के निष्कासन को भी तेज कर दिया। तब से, लाखों अफगान दोनों देशों से अपने घर लौट चुके हैं, जिनमें से कई पाकिस्तान में पैदा हुए थे और दशकों तक वहीं रहकर काम कर चुके थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें