फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: भ्रष्टाचार मामले में फंसे इस्राइली पीएम; ट्रंप समर्थन में उतरे, बोले- उन्हें बड़ा काम करना है

Sun, 29 Jun 2025 10:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

नेतन्याहू के खिलाफ आरोपों में नागरिकों को निशाना बनाने और गाजा में भुखमरी की नीतियों को लागू करने जैसे आरोप शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मुकदमे को तत्काल रद्द करने की अपील की थी। 
 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और बेंजमिन नेतन्याहू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी के आरोपों में फंसे हुए हैं। इस्राइली पीएम के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई भी शुरू हो गई है, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है और इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का समर्थन किया है। ट्रंप ने इसे राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि यह भयावह स्थिति है। 
विज्ञापन


नेतन्याहू के समर्थन में खुलकर आए ट्रंप
दरअसल इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू हमास, हिजबुल्ला और ईरान के साथ लड़ाई के बीच अपने देश में घिरे हुए हैं। नेतन्याहू पर रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात जैसे आरोप हैं। हालांकि नेतन्याहू ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया और इन्हें फर्जी बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'इस्राइल में बेंजामिन नेतन्याहू के साथ जो कुछ किया जा रहा है, वह एक भयावह स्थिति है। वह एक युद्ध नायक और प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने ईरान में खतरनाक परमाणु खतरे से छुटकारा पाने में अमेरिका के साथ मिलकर शानदार काम किया है। अहम बात ये है कि वह अभी हमास के साथ एक समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, जिसमें बंधकों को वापस लाना शामिल है, लेकिन उन्हें पूरा दिन अदालत में बिताना पड़ रहा है और वो भी बिना किसी बात के! यह और कुछ नहीं वैसी ही राजनीतिक प्रताड़ना है, जैसी मुझे झेलनी पड़ी थी।'

ये भी पढ़ें- इस्राइल का बदला पूरा: हमास के टॉप कमांडर अल-इसा को किया ढेर; सात अक्तूबर वाले हमले का था मास्टरमाइंड
विज्ञापन
विज्ञापन


'बीबी को अभी बड़ा काम करना है, उन्हें छोड़ दें'
ट्रंप ने लिखा कि 'ये बिल्कुल गलत है, जो बेकाबू अभियोजकों द्वारा नेतन्याहू के साथ किया जा रहा है। अमेरिका इस्राइल की मदद और समर्थन के लिए हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है और यह किसी भी अन्य देश की तुलना में कहीं ज्यादा है, लेकिन हम इसमें उनके साथ नहीं हैं। हमने अभी शानदार जीत हासिल की है और इससे जीत का स्वाद बेकार ही होगा। बीबी को जाने दें, उन्हें अभी बड़ा काम करना है।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें