फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Election: हसीना सरकार पर चुनावी धांधली की जांच शुरू, यूनुस के सहयोगी बोले- अब होंगे निष्पक्ष चुनाव

Sun, 29 Jun 2025 09:55 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश में अगले साल अप्रैल में आम चुनाव होंगे, जिसको लेकर अंतरिम सरकार ने कहा कि ये चुनाव अब तक के ये सबसे निष्पक्ष होंगे। मोहम्मद यूनुस के सहयोगी ने कहा कि लोकतंत्र की बहाली के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। वहीं, हसीना सरकार पर 2014, 2018 और 2024 के चुनावों में धांधली के आरोपों की जांच के लिए पूर्व जज शमीम हसनैन की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है।
विज्ञापन
यूनुस के सहयोगी बोले- अब होंगे निष्पक्ष चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में अगले साल होने वाले आम चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच, देश की अंतरिम सरकार ने बड़ा दावा किया है कि यह चुनाव बांग्लादेश के इतिहास में सबसे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होंगे। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने यह बात शनिवार को खुलना शहर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बहाल करने और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सरकार ने हर जरूरी कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


शफीकुल आलम ने साफ किया कि जुलाई 2024 में हुए जनविद्रोह का मुख्य मकसद बांग्लादेश में लोकतंत्र की वापसी था। इसी आंदोलन के बाद शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। इस जनविद्रोह में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था। अंततः 5 अगस्त 2024 को हसीना सरकार गिर गई और वह भारत चली गईं। इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार ने देश में लोकतांत्रिक माहौल बहाल करने का वादा किया।

पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन
इसी कड़ी में अंतरिम सरकार ने बीते सप्ताह एक पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति का नेतृत्व हाईकोर्ट के पूर्व जज शमीम हसनैन कर रहे हैं। समिति 2014, 2018 और 2024 में हुए आम चुनावों में कथित धांधली, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक हस्तक्षेप की जांच करेगी। आरोप है कि इन चुनावों में सत्ताधारी अवामी लीग ने सत्ता में बने रहने के लिए बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की थी और नागरिकों के वोट देने के अधिकार को छीना गया।
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: भ्रष्टाचार मामले में फंसे इस्राइली पीएम; ट्रंप समर्थन में उतरे, बोले- उन्हें बड़ा काम करना है

कब तक मिलेगी जांच की रिपोर्ट?
सरकार की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यह समिति 30 सितंबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट में न केवल बीते चुनावों में हुई अनियमितताओं की जानकारी दी जाएगी, बल्कि भविष्य में चुनावों को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के सुझाव भी शामिल होंगे। अंतरिम सरकार ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति या पार्टी, लोकतंत्र की आड़ में सत्ता में बने रहने के लिए देश के चुनावी तंत्र के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकेगी।
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: हमास के टॉप कमांडर अल-इसा को किया ढेर; सात अक्तूबर वाले हमले का था मास्टरमाइंड

कब होंगे बांग्लादेश के चुनाव?
बांग्लादेश में अगले आम चुनाव अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में होने हैं। अंतरिम सरकार का कहना है कि यह चुनाव न सिर्फ शांतिपूर्ण होंगे, बल्कि इतिहास में पहली बार ऐसा माहौल बनेगा जिसमें हर नागरिक बिना डर के वोट डाल सकेगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर यूनुस सरकार अपने वादों पर खरी उतरती है तो बांग्लादेश में लंबे समय बाद एक नया राजनीतिक अध्याय शुरू हो सकता है। विपक्षी पार्टियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें अब इन चुनावों पर टिकी हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें