फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाले $250 के नोट छापने की तैयारी, संसद से मंजूरी की दरकार

Thu, 28 May 2026 08:50 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, लंदन।

सार

अमेरिकी प्रशासन 250 डॉलर के नोट पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर लगाने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए संसद की मंजूरी जरूरी है। कानूनी बाधा यह है कि अमेरिकी नोटों पर अभी सिर्फ दिवंगत व्यक्तियों की तस्वीर लग सकती है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला 250 अमेरिकी डॉलर का नोट जारी किया जा सकता है, अगर ट्रंप प्रशासन के अधिकारी इस प्रस्ताव को अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस से मंजूरी दिलाने में सफल हो जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


उत्कीर्णन एवं मुद्रण ब्यूरो को नमूने तैयार करने को कहा
करीब दो महीने पहले घोषणा की गई थी कि अमेरिका की स्थापना के 250 साल पूरे होने पर ट्रंप की तस्वीर वाला एक सोने का सिक्का भी जारी किया जाएगा। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी कोषाध्यक्ष ब्रैंडन बीच और उनके वरिष्ठ सलाहकार माइक ब्राउन ने वित्त मंत्रालय के उत्कीर्णन एवं मुद्रण ब्यूरो (बीईपी) के कर्मचारियों से 250 डॉलर के नोट के नमूने तैयार करने को कहा है।

अमेरिकी कानून के अनुसार, केवल मृत व्यक्तियों की तस्वीर ही मुद्रा नोटों पर लगाई जा सकती है। इसलिए ट्रंप की तस्वीर नोट पर लगाने के लिए अमेरिकी संसद को नया कानून पारित करना होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका संबंध: NYT ने लिखा- रूबियो का दौरा 'पेनकिलर' जैसा, लेकिन रिश्ते सुधारने के लिए असली दवा की जरूरत

रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना के तहत बीच ने अगस्त और सितंबर में ब्यूरो कर्मचारियों को नोट के डिजाइन के नमूने भी दिए थे। एक डिजाइन में 250 डॉलर के नोट के बीच में ट्रंप की तस्वीर दिखाई गई थी और उसके दोनों ओर राष्ट्रपति और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के हस्ताक्षर थे। जिस कलाकार ने यह डिजाइन बनाया, उसने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि उसने इस बारे में ट्रंप से भी बात की थी।

1866 के बाद से किसी जीवित की नहीं छपी मुद्रा पर तस्वीर
ब्रिटिश चित्रकार इयान अलेक्जेंडर ने कहा कि ट्रंप ने उनके मूल डिजाइन में कुछ बदलाव सुझाए थे, जैसे अमेरिकी झंडे के रंग जोड़ना और देश की स्थापना के 250 साल पूरे होने का लोगो लगाना। 1866 के बाद से किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर अमेरिकी मुद्रा पर नहीं छपी है। उस समय एक पांच सेंट के नोट पर ट्रेजरी विभाग के एक अधिकारी की तस्वीर छपने के बाद ऐसा करना कानूनन प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

देश की स्थापना के 250 साल पूरे होने के मौके पर ट्रंप की तस्वीर वाले 250 डॉलर के नोट की अनुमति देने के लिए पिछले साल कांग्रेस में एक मसौदा कानून पेश किया गया था। वित्त मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने वॉशिंगटन पोस्ट से कहा कि प्रिंटिंग कार्यालय प्रस्तावित कानून को ध्यान में रखते हुए जरूरी तैयारी और जांच कर रहा है। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, अगर यह कानून लागू हो जाता है, तो बीईपी 250 डॉलर का स्मारक नोट तैयार करने के लिए पहले से तैयारी कर रहा है, जो हमारे महान देश की 250वीं वर्षगांठ का सम्मान होगा। 250 डॉलर का नोट छापने की यह कोशिश ऐसे समय हो रही है, जब ट्रंप प्रशासन इस जुलाई से अमेरिका की स्थापना के 250 साल पूरे होने का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें