फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब 50 ग्रीन जोन देशों से ब्रिटेन आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन से मिलेगी राहत

Sat, 04 Jul 2020 01:11 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

ग्रीन जोन देशों से ब्रिटेन आने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल ब्रिटेन इन देशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन में छूट देने जा रहा है। इसके लिए वह ऐसे करीब 50 देशों की सूची बना रहा है जो ग्रीन जोन में हैं। हालांकि उसने अमेरिका को अभी भी रेड जोन में रखा है, जबकि भारत की स्थिति पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शेप्स ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और इटली जैसे यूरोपीय देशों को इस सूची में स्थान मिलना तय है। इस सूची में करीब 50 देशों को शामिल करने की योजना है। शेप्स ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि हम अपने देश को सावधानी के साथ फिर खोलने के लिए एक और अहम कदम उठाने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति ग्रीन जोन देशों से छुट्टी मनाने या अपने कारोबार के लिए आना चाहता है तो उनका स्वागत है। यह ब्रिटेन के लोगों और कारोबारियों के लिए एक अच्छी खबर है। परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पूरे देश ने बिना थके लगातार काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे लिए सुरक्षा सबसे अहम है इसलिए जिन देशों को यहां आने की अनुमति मिलेगी वहां यदि संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ती है तो हम इन देशों पर फिर से रोक लगाने से पीछे नहीं हटेंगे।

बता दें कि ब्रिटेन में पिछले महीने जारी कोविड-19 लॉकडाउन नियमों के मुताबिक दुनिया के विभिन्न हिस्सों से ब्रिटेन आने वाले यात्रियों को दो हफ्ते के लिए या तो क्वारंटीन या खुद को आइसोलेट करना अनिवार्य था।

अब नए निर्णय के अनुसार ग्रीन जोन वाले देशों से आने वाले यात्रियों को सशर्त क्वारंटीन में छूट होगी। इस शर्त के अंतर्गत इन यात्रियों का पिछले 14 दिनों में ग्रीन जोन से बाहर किसी अन्य देश से होकर आने या वहां की यात्रा करने का कोई रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। नए नियम 10 जुलाई से प्रभावी होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें