फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के खिलाफ व्यापार युद्ध में चीन ने मांगा भारत का साथ

Sat, 20 Jul 2019 08:56 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत चीन संबंध (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
चीन ने कहा है कि वह द्विपक्षीय व्यापार असंतुलन पर भारत की चिंताओं के महत्व देता है और इस मामले को हल करने के लिए नए दृष्टिकोणों पर चर्चा के लिए तैयार है। चीन ने अमेरिका के साथ जारी व्यापार युद्ध के बीच नई दिल्ली को यह भी कहा है कि वह एकतरफावाद और संरक्षणवाद के खिलाफ बीजिंग द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई में उसका साथ दे।
विज्ञापन


भारत में चीनी राजनयिक के तौर पर अपना कार्यभार ग्रहण करने नई दिल्ली आ रहे सुन वीडोंग ने बीजिंग में भारतीय मीडिया के साथ सीमा पर जारी तनाव, व्यापार में नुकसान और अमेरिकी ट्रेड वॉर के साथ राष्ट्रपति शी जिनपिंग व भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली अनौपचारिक बैठक समेत विभिन्न मुद्दों पर बात की। 

उन्होंने कहा कि चीन व्यापार असंतुलन पर भारत की चिंताओं के काफी महत्व देता है लेकिन मुझे यह भी बताना होगा कि हमने जानबूझकर भारत के खिलाफ व्यापार अधिशेष का पीछा नहीं किया। इस साल की पहली छमाही में चीन के खिलाफ भारत का व्यापार घाटा पांच फीसदी कम है, इसलिए भारत-चीन व्यापार असंतुलन जैसे मुद्दों पर बात करने के लिए आगे बढ़ा जाना चाहिए।

भारत-चीन को एकजुट होना होगा

नई दिल्ली में नवनियुक्त चीनी राजनयिक सुन वीडोंग ने कहा, ‘अमेरिका के खिलाफ चीन और भारत को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी।’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी से टकराने और आर्थिक ऑर्डर को बेहतर तरीके से बढ़ावा देने के लिए भारत और चीन को एकजुट होना होगा।

द्विपक्षीय रिश्तों को बाधित करने वाले मुद्दे न उठें

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस साल अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाले दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन से पहले चीन ने कहा है कि दोनों पड़ोसी देशों को द्विपक्षीय रिश्तों को बाधित करने वाले किसी ‘व्यक्तिगत मामले को विशिष्ट समय के दौरान’ उठाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन


भारत के लिए नवनियुक्त नए चीनी राजदूत सुन वीडोंग ने कहा कि द्विपक्षीय रिश्तों पर स्थिर और मजबूत ढंग से आगे बढ़ाने के लिए और अधिक पहल करनी होंगी। उन्होंने कहा, ‘इस साल दोनों नेता एक और अनौपचारिक बैठक करने जा रहे हैं। मुझे यकीन है, यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों में सर्वोच्च प्राथमिकता होगी जो निश्चित रूप से हमारे संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें