मैं कभी रेस नहीं हारी, देखते रहिए : निक्की हेली
इससे पहले एक इंटरव्यू में हेली ने कहा था कि उन्होंने गवर्नर और राजदूत के रूप में बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने कहा, 'राज्यपाल के तौर पर मैंने बेरोजगारी से जूझ रहे राज्य की चुनौती को स्वीकार किया और इसे सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया। राजदूत के रूप में, मैंने दुनिया को तब आड़े हाथों लिया जब उन्होंने हमारा अनादर करने की कोशिश की। मुझे लगता है कि मैंने दिखाया कि मैं संयुक्त राष्ट्र में क्या करने में सक्षम हूं। हेली ने कहा, मैं कभी रेस नहीं हारी। मैंने तब यही कहा था। मैं अब भी यही कहती हूं। मैं अब हारने वाला नहीं हूं। लेकिन देखते रहिए।
'जो बाइडन का नहीं हो सकता दूसरा कार्यकाल'
इंटरव्यू के दौरान हेली ने इस बात पर भी जोर दिया था कि डेमोक्रेट राष्ट्रपति बाइडन को दूसरा कार्यकाल नहीं दिया जाना चाहिए। 80 वर्षीय बाइडन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा, अगर मैं चुनाव लड़ती हूं तो मैं जो बाइडन के खिलाफ चुनाव लड़ रही हूं। मैं इसी पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं, क्योंकि जो बाइडन के लिए दूसरा कार्यकाल नहीं हो सकता है। अमेरिका में अगला राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर 2024 को होना है।