फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस निपटाने के लिए अमेरिकी यूजरों को 9.2 करोड़ डॉलर देगी टिकटॉक

Sat, 27 Feb 2021 01:05 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, सेन फ्रांसिस्को।

सार

  • यूजरों ने कंपनी पर लगाया बेहद संवेदनशील निजी डाटा संग्रह का आरोप
विज्ञापन
tiktok
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिकटॉक की चीनी मूल कंपनी बाइटडांस ने अमेरिकी यूजरों के साथ एक मुकदमा निपटाने के लिए 9.2 करोड़ डॉलर का भुगतान करने पर सहमति जता दी है। मुकदमे में दावा किया गया कि टिकटॉक कंपनी का एक एप यूजरों को ट्रैक करने के लिए ‘बेहद संवेदनशील निजी डाटा’ का संग्रह करती है जिसका इस्तेमाल उनके काम में आने वाले या उपयोगी विज्ञापनों के प्रसारण पर किया जाता है। 

विज्ञापन


मुकदमा लगाने वाले यूजरों ने कहा कि टिकटॉक का यह प्रयास गोपनीयता कानून का स्पष्ट उल्लंघन है जिसमें कंपनी उनकी सहमति पाने में नाकाम रही है। ऐसे में टिकटॉक द्वारा इलिनोइस बायोमैट्रिक गोपनीयता कानून तोड़ने के कारण कंपनी के खिलाफ मुकदमा लगाया जा सकता है। यूजरों की बिना सहमति के डाटा संग्रह करने वाली चीजों में चेहरे और फिंगरप्रिंट स्कैनिंग भी शामिल है, जो अनधिकृत है। टिकटॉक ने कहा है कि हम लंबी मुकदमेबाजी से गुजरने के बजाय एक सुरक्षित विकल्प पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। इसके तहत समझौता सबसे बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें