अमेरिका में न्याय विभाग ने शुक्रवार को टिकटॉक पर मुकदमा दर्ज किया है। टिकटॉक पर आरोप है कि उसने बच्चों के ऑनलाइन गोपनीयता कानून का उल्लंघन किया है और एक अन्य फेड्रल एजेंसी के साथ हुए समझौते का उल्लंघन किया है।
कैलिफोर्निया संघीय अदालत में संघीय व्यापार आयोग ने शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत ऐसे सयम में हुई है जब अमेरिका में टिकटॉक के संचालन करने को लेकर कंपनी लड़ाई लड़ रही है।
माता-पिता की असहमति के बावजूद एकाउंट नहीं हटाए
टिकटॉक और इसकी चीन स्थित मूल कंपनी बाइटडांस पर आरोप है कि उसने एक संघीय कानून का उल्लंघन किया है। जिसके तहत बच्चों की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करने से पहले ऐप्स और वेबसाइटों को माता-पिता की सहमति प्राप्त करने की जरूरत होती है। आरोप में कहा गया है कि कंपनियों ने उन माता-पिता के अनुरोध के बवाजूद बच्चों के खाते ऐप से नहीं हटाए, जबकि कंपनी को पता ता कि 13 साल से कम उम्र के बच्चे एकाउंट चला रहे हैं। फिर भी कंपनी ने बच्चों के एटाउंट चालू रखे।
'छोटे बच्चों की निजी जानकारी का उपयोग करने से रोकना जरूरी'
अमेरिकी न्याय विभाग के सिविल डिवीजन के प्रमुख ब्रायन एम. बॉयटन ने कहा, "यह कार्रवाई उन लोगों और कंपनियों के लिए जरूरी है, जो बड़े पैमाने पर बार-बार अपराध करते हैं। बिना किसी माता-पिता की सहमति या नियंत्रण के छोटे बच्चों की निजी जानकारी एकत्र करने और उपयोग करने से रोकने के लिए यह कार्रवाई जरूरी है।’’
TikTok को बैन करने की है तैयारी
अमेरिका में TikTok के 170 मिलियन यानी करीब 17 करोड़ हैं और अमेरिका टिकटॉक को बैन करने की तैयारी में है। अमेरिका में टिकटॉक के पास एक ही ऑप्शन है कि वह खुद को किसी अमेरिकी कंपनी को बेच दे। यदि ऐसा नहीं होता है तो कंपनी को अमेरिकी बाजार को छोड़ना होगा।