फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: सैन्य कमांडर की हत्या के बाद हिजबुल्ला ने मिसाइलें दागीं, इस्राइली सेना बोली- हवा में ही ध्वस्त किया

Sat, 03 Aug 2024 01:23 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत

सार

हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसने  शुक्रवार को इस्राइल पर मिसाइलें दागीं हैं। वहीं इस्राइली सेना ने कहा है कि हिजबुल्ला के हवाई लक्ष्य को सफलता पूर्वक रोक दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेरूत में लेबनानी समूह के सैन्य कमांडर की इस्राइल द्वारा हत्या के बाद  हिजबुल्ला बलों ने शुक्रवार को इस्राइल के खिलाफ रॉकेट और तोपखाने हमले फिर से शुरू कर दिए।

विज्ञापन


हिजबुल्लाह ने कहा कि हमने रात भर लेबनानी हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे एक इस्राइली युद्धक विमान पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी और उसे वापस लौटने के लिए मजबूर किया। साथ ही यह भी कहा कि उत्तरी इस्राइल में सैन्य ठिकानों पर दो तोपखाने हमले और दो रॉकेट हमले भी किए।

वहीं इस्राइली सेना ने एक बयान में कहा कि लेबनान से इस्राइल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में आ रहे एक हवाई लक्ष्य को सफलतापूर्वक रोक दिया गया है। इस्राइली सेना ने यह भी कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में दो हिज़्बुल्लाह लड़ाकों पर हमला किया है।
विज्ञापन


लेबनानी मीडिया के मुताबिक इस्राइली हवाई हमले और तोपखाने की आग ने शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान के कई गांवों को प्रभावित किया।  जिसके एक दिन बाद डॉक्टरों ने कहा कि  इस्राइलीहमले में दक्षिणी लेबनान में कम से कम पांच सीरियाई प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई।

भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
इस्राइल के गाजा पट्टी में हमास और लेबनान में हिज्बुल्ला से जारी संघर्ष के बीच भारत ने क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए अपने नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की है। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने इस्राइल में रह रहे नागरिकों को गैरजरूरी यात्रा से बचने और सुरक्षित ठिकानों के पास रहने के लिए कहा है। इसमें कहा गया है कि भारतीय दूतावास पूरी स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और इस्राइली अफसरों के साथ अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा है। 

दूतावास की तरफ से नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की तरफ से तय किए गए प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा आपात स्थिति में दूतावास की 24*7 हेल्पलाइन पर संपर्क करने के लिए कहा गया है। दूतावास ने दूरसंचार के साथ ईमेल भी जारी किया है। साथ ही जिन भारतीयों ने दूतावास में रजिस्टर नहीं किया है, उन्हें तुरंत एक लिंक से रजिस्टर करने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें