चीनी एप टिकटॉक के यूजर्स ने दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शनिवार रात टुल्सा में आयोजित रैली उन्होंने फ्लॉप करवा दी। बता दें कि ट्रंप इंडोर गेम्स स्टेडियम में सिर्फ संबोधन दे पाए थे। जबकि इसके बाद होने वाली रैली समर्थकों और विरोधियों में हाथापाई के कारण रद्द करनी पड़ी थी। जबकि स्टेडियम में भी कई कुर्सियां खाली नजर आ रही थीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 51 साल की महिला मैरी जो लॉप ने लोगों को ट्रंप की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने को प्रोत्साहित किया लेकिन सिर्फ रजिस्ट्रेशन करने को कहा, कार्यक्रम में उपस्थित होने को नहीं। अपने टिकटॉक अकाउंट से लॉप ने कहा, जो लोग 19 हजार वाले स्टेडियम को आधा खाली देखना चाहते हैं, वे रजिस्ट्रेशन करवा लें और वहां आकर ट्रंप को मंच पर अकेला छोड़ दें।