राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि उत्तर कोरिया द्वारा हिरासत में रखे गए तीन अमेरिकी नागरिक प्योंगयांग के साथ बर्फ पिघलने से पहले आजाद होने की कगार पर हैं।
इस बीच अमेरिकी सरकार ने कहा कि ट्रंप और किम जोंग-उन की शिखर वार्ता से पहले उत्तर कोरिया में गिरफ्तार तीन अमेरिकी श्रम शिविर से देश की राजधानी के पास एक होटल में भेज दिए गए हैं और जल्द ही उन्हें रिहा किया जाएगा।
अपनी पहचान उजागर नहीं होने की शर्त पर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि मई के अंत या जून पहले सप्ताह में अमेरिका-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन से पहले ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने सद्भावना के रूप में तीनों अमेरिकियों की रिहाई के लिए दबाव बनाया था।
कोरियाई कार्यकर्ता चोई सांग-योंग ने बताया कि कोरियाई मूल के अमेरिकी नागरिक किम हाक-सोंग, किम सेंग-डुक और किम डांग-चुल को प्योंगयांग में अप्रैल के प्रारंभ में ही उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद प्योंगयांग में स्थानांतरित किए जा चुके हैं।
चोई ने कहा कि अमेरिका और उत्तर कोरिया ने इन तीनों अमेरिकी नागरिकों को रिहा करने की तारीख पर फैसला किया है। हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि हम इन रिपोर्टों की वैधता की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।
टोनी किम के परिजनों ने भी कहा है कि उन्हें फिलहाल रिहाई की कोई सूचना नहीं मिली है। इनमें से किम हाक-सोंग और किम सांग-डुक को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था जबकि किम डांग-चुल को 2015 में गिरफ्तार किया गया और 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।