फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग: लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जोशुआ वांग समेत तीन को जेल

Thu, 03 Dec 2020 02:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हांगकांग
विज्ञापन
हांगकांग पुलिस ने लोकतंत्र समर्थकों को किया गिरफ्तार - फोटो : twitter
विज्ञापन

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जोशुआ वांग, एग्नेस चाउ और इवान लाम को शहर के पुलिस मुख्यालय में पिछले साल सरकार विरोधी प्रदर्शनों से संबंधित आरोपों में बुधवार को जेल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


तीनों कार्यकर्ताओं में से जोशुआ वांग को विरोध में लोगों को एकत्रित करने और भाग लेने के लिए दोषी ठहराते हुए साढ़े 13 महीने की जेल की सजा सुनाई है। दूसरे कार्यकर्ता एग्नेस चाउ को सरकार विरोधी आंदोलनों में भाग लेने और अन्य लोगों को इसके लिए उकसाने का दोषी पाया गया है।

इसके लिए चाउ को 10 महीने कैद की सजा सुनाई गई है। जबकि, इवान लाम (26) को सात महीने की सजा हुई है। गौरतलब है कि पिछले साल 21 जून को विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा अत्यधिक बल का प्रयोग करने के कारण हजारों लोगों ने पुलिस मुख्यालय का घेराव किया था। यह पहली बार है कि 23 वर्षीय चाउ को जेल की सजा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें