फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America crime: लॉस एंजेलिस में एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, चार घायल

Tue, 14 Jun 2022 06:44 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स

सार

गोली लगने से एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अभी तक किसी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग क्यों हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में गोलीबारी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कल शिकागो में पांच जगह हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब रविवार (स्थानीय समयानुसार) को लॉस एंजेलिस में एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी।

विज्ञापन


अभी कोई हिरासत में नहीं 
लॉस एंजिल्स में पुलिस अधिकारी जादर चावेस के अनुसार गोली लगने से एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अभी तक किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग क्यों हुई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो अन्य घायलों की स्थिति सोमवार को स्थिर थी और चौथे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। साथ ही कहा कि जब तक वे अस्पताल पहुंचे तो दो लोग पहले ही गोली लगने से मर चुके थे। वहीं तीसरे व्यक्ति को बाद में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


लोगों ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया गुस्सा
मृतकों में से दो की पहचान 27 वर्षीय डैनियल डनबर और 25 वर्षीय रैंडी टायसन के रूप में की है। इसकी जानकारी लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल ने दी। वहीं इस घटना पर लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें