फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस में तीन नौकाएं डूबी, 31 लोगों की मौत, 62 की जानें बचाई गईं

Mon, 05 Aug 2019 05:23 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

फिलीपींस में तूफानी लहरों और भयंकर हवाओं के चलते समुद्र में तीन नौकाओं के डूबने से 31 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग लापता है। कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता अरमंड बालिलो ने रविवार को बताया कि मृतकों में ज्यादातर यात्री गुइमारस और इलोइलो प्रांतों के बीच समुद्र में खराब मौसम और तूफानी हवाओं के चलते डूबी नौकाओं में सवार थे। 

विज्ञापन


62 यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचाया भी गया है। उन्होंने यह भी बताया कि डूबी तीसरी नौका में कोई यात्री सवार नहीं था और इसके पांच क्रू सदस्यों को भी बचा लिया गया है। सुरक्षित बचाए गए लोगों ने बताया कि अचानक समुद्र में आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। बाद में भारी बारिश और हवाओं तथा समुद्री लहरों के चलते उनकी नौकाएं पलट गई और डूबने लगीं। 

वहीं दूसरी ओर अधिकारियों ने इस बात भी आश्चर्य जताया है कि दो नौकाओं के साथ हुए हादसे के तीन घंटे बाद कैसे तीसरी नौका को समुद्र में जाने की इजाजत दी गई जबकि मौसम उस वक्त भी खराब था। मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते की चेतावनी भी जारी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें