फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से नेपाल के नागरिक बने भारतीय मूल के आठ लोगों की नागरिकता रद्द

Sun, 04 Aug 2019 10:20 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नेपाल सरकार ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नागरिकता प्रमाणपत्र हासिल करने वाले भारतीय मूल के आठ लोगों की नागरिकता रविवार को रद्द कर दी। अधिकारियों ने बताया कि आठ व्यक्तियों की नागरिकता रद्द करने का फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


इन आठ व्यक्तियों की पहचान अशोक शाह, बिंदे महतो, राजेंद्र महतो, दानादेवी महतो, सुशील महतो, राजेश्वर महतो, रामकिशोर महतो और राजकुमार महतो के तौर पर हुई है। 

वहीं, राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल (आरजेपी-एन) के संयुक्त सचिव राकेश मिश्रा ने कहा कि इस तरह के फैसले लेने से पहले सरकार को उचित तरीके से जांच करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें