फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rocket attacks in Syria: सीरिया में रॉकेट हमलों में तीन अमेरिकी सैनिक घायल, अमेरिका ने भी किया पलटवार

Thu, 25 Aug 2022 09:34 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, वाशिंगटन

सार

यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि  सीरिया में दो रॉकेट हमलों में तीन अमेरिकी सैनिक घायल हो गए जिसके बाद अमेरिका ने भी हेलीकॉप्टरों से हमले का जवाब दिया।
विज्ञापन
रॉकेट से हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरिया में दो रॉकेट हमलों में  तीन अमेरिकी सैनिकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि  सीरिया में दो रॉकेट हमलों में तीन अमेरिकी सैनिक घायल हो गए जिसके बाद अमेरिका ने भी हेलीकॉप्टरों से हमले का जवाब दिया। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि घायल तीनों सैनिकों में से एक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जबकि दो का इलाज जारी है।

विज्ञापन


ईरान समर्थित आतंकवादियों ने किया हमला
यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM)ने बुधवार को कहा कि ईरान समर्थित आतंकवादियों ने बुधवार शाम को उत्तर-पूर्व सीरिया में कोनोको और ग्रीन विलेज दोनों में अमेरिकी सैनिकों के आवास वाले दो अमेरिकी सुविधाओं पर कई रॉकेट दागे। हालांकि, अमेरिकी बलों ने हमले के हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके उन्हें करारा जवाब दिया और रॉकेट लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल किए गए तीन वाहनों और उपकरणों को नष्ट कर दिया। वहीं स्पुतनिक ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि शुरुआती आकलन से संकेत मिलता है कि अमेरिकी सेना ने दो या तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें