अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में अपमानजनक फोन संदेश भेजने वाले संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) के पूर्व एजेंट पीटर स्ट्रजोक को धमकियां मिल रही हैं। पीटर को अज्ञात नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन कॉल और संदेश आ रहे हैं। एफबीआई में अपने पूरे करियर के दौरान रूसी और चीनी जासूसों की तलाश में बिताने वाले पीटर और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों को छिपकर बाहर निकलना पड़ रहा है।
पीटर ने अपनी किताब में एक अनुभवी एजेंट से लेकर अपने उस व्यक्तित्व तक के बारे में लिखा है, जिसने ट्रंप द्वारा एफबीआई का सार्वजनिक रूप से बहिष्कार करने पर आवाज उठाई। पीटर को मोबाइल संदेशों की कीमत अपनी नौकरी गंवाकर चुकानी पड़ी और ट्रंप के अपशब्द सुनने पड़े।
पीटर ने कहा, अपमानजनक हमलों में निशाना बनाया जाना भयावह है और राष्ट्रपति ट्रंप खुद इसमें शामिल हैं। पर्दे के पीछे जो मैंने अनुभव किया उस पर ऐसे टिप्पणी करने के लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं, जिनसे एजेंसी को नुकसान पहुंचा और हमारे काम को साजिश की तौर पर देखने वालों को हमले करने का मौका मिला।