फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो जारी कर चीन को बलूचिस्तान से हटने की दी धमकी

Tue, 14 May 2019 12:55 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान में चीन के मालिकाना हक वाले पांच सितारा होटल पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के हमले की जिम्मेदारी लेने के एक दिन बाद उसने चीन को धमकी देते हुए चार मिनट का एक वीडियो सन्देश जारी किया है। इस संदेश में बीएलए के विद्रोही चीन को बलोच नागरिकों को बर्बरता से दबाने के लिए पाक को आर्थिक मदद मुहैया न करने की धमकी दे रहे हैं। 

विज्ञापन


यह वीडियो विमिओ डॉट कॉम पर पोस्ट किया गया है जिसमें चेताया गया है कि चीन को तत्काल बलोच सरजमीं पर अपना शोषण करना बंद करना चाहिए। चीन हमारी वाजिब चिंताओं को समझने में विफल रहा है। उसमें कहा गया है कि चीन बलोच सरजमीं का इस्तेमाल अपने खतरनाक मंसूबों के लिए कर रहा है और वह बलोच नागरिकों पर अत्याचार के लिए पाकिस्तान को आर्थिक सहायता मुहैया कर रहा है। 

बीएलए के चरमपंथियों का दावा है कि चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना चीन-पाक आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के कारण बलोच परिवार पाक सेना की प्रताड़ना झेल रहे हैं। बीएलए ने सीपीईसी का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि इस परियोजना का मकसद प्रांत के संसाधनों को लूटना है।
विज्ञापन


बलोच अलगाववाद चरम पर

बलूचिस्तान में अलगाववादी अभियान चरम पर है और अब सीपीईसी के कारण उसमें चीन भी फंस चुका है। बीएलए के मुताबिक ग्वादर के लोगों के पास पीने का पानी तक नहीं है और सीपीईसी की वजह से उनके एकमात्र आय के स्त्रोत को भी छीन लिया गया है। लेकिन बीएलए इसे नजरअंदाज करने नहीं देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें