फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: इस सर्दी नया कोरोना वैरिएंट आ सकता है सामने, ईएमए ने टीकाकरण अभियान तेज करने की दी सलाह

Sun, 04 Sep 2022 04:40 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ईएमए की टिप्पणी इस साल के अंत में नए कोरोनोवायरस मामलों की आशंका वाली लहर के आगे एक बूस्टर अभियान शुरू करने की तैयारी के बीच आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में आतंक मचा चुका कोविड-19 अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) ने शनिवार को कहा कि इस सर्दी में नए कोरोनोवायरस वैरिएंट के बनने की सबसे अधिक संभावना है। साथ ही कहा कि वायरस से बचने के लिए मौजूदा टीकाकरण अभियान तेज करने चाहिए, इससे ही इस गंभीर बीमारी से बचाव होगा।

विज्ञापन


भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में बूस्टर डोज अभियान चल रहा है। ईएमए की टिप्पणी इस साल के अंत में नए कोरोनोवायरस मामलों की आशंका वाली लहर को लेकर बूस्टर अभियान शुरू करने की तैयारी के बीच आई है।

ईएमए टीके के प्रमुख मार्को कैवेलरी ने कहा कि नए वैरिएंट को रोकने के लिए नव-अनुमोदित जैब्स का मिश्रण और वायरस से लड़ने के लिए विकसित मूल टीके शामिल होंगे। हालांकि, इसमें कहा गया है कि लोगों को किसी विशिष्ट टीके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


मार्को कैवेलरी ने कहा कि एक पूरी तरह से नया वैरिएंट उभर सकता है जिसकी हम आज भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। इससे पहले 1 सितंबर को, ईएमए ने फाइजर/बायोएनटेक और मॉडर्ना द्वारा टीकों को मंजूरी दी थी जिन्हें ऑमिक्रॉन के पुराने बीए.1 सबवेरिएंट से निपटने के लिए अनुकूल पाया गया।

ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के खिलाफ दूसरे बूस्टर टीका को मंजूरी
ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कोविड-19 के मूल वायरस और इसके खतरनाक स्वरूप ओमिक्रॉन के खिलाफ दूसरे बाइवैलेंट बूस्टर टीके को मंजूरी दे दी है। विसंयोजी टीका उस टीके को कहते हैं, जो वायरस के दो प्रकार या दो अलग-अलग एंटीजन के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें