फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन: ग्वाटेमाला में चालक ने भीड़ में घुसाया ट्रक, 18 लोगों की मौत

Thu, 28 Mar 2019 06:27 PM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसा ( फाइल फोटो )
विज्ञापन

ग्वाटेमाला में एक ट्रक चालक ने लोगों की भीड़ में अपना ट्रक घुसा दिया जिससे 18 लोगों की मौत हो गई। नाहुआला कस्बे में इसी घटनास्थल पर एक सामुदायिक नेता की ‘‘हिट एंड रन’’ मामले में मौत हुई थी जिसके कारण लोग वहां खड़े थे। उसी दौरान बुधवार रात को ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। ट्रक की लाइटें बंद थी और सड़क पर भी लाइटें नहीं थीं।

विज्ञापन


दमकल विभाग के प्रवक्ता सेसिलियो चकाज ने कहा, ‘‘अब तक 18 शवों की गिनती हुई है।’’  उन्होंने पहले बताया था कि 30 लोगों की मौत हुई है। 

चकाज ने बताया कि मृतकों में तीन नाबालिग शामिल हैं। इसके अलावा 20 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा हे।

सरकार ने बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय शोक की घोषणा की। देश के राष्ट्रपति जिम्मी मोराल्स ने ट्वीट किया, ‘‘हम पीड़ितों के परिजन को हर संभव मदद मुहैया कराने की कोशिश कर रहे है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों एवं उनके परिजन के साथ हैं।’’  पुलिस प्रवक्ता पाब्लो कास्टिल्लो ने बताया कि चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें