फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: 'उन्होंने मेरे बाल गायब कर दिए...': टाइम पत्रिका की कवर फोटो पर ट्रंप ने जताई नाराजगी

Tue, 14 Oct 2025 07:54 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टाइम पत्रिका की नवीनतम कवर फोटो पर नाराजगी जताई है। ट्रंप ने कहा कि इस तस्वीर में उनके सिर के बाल गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने इसे अब तक की सबसे खराब तस्वीर बताया है। 
विज्ञापन
Donald Trump - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टाइम पत्रिका पर छपी अपनी तस्वीर पर नाराजगी जताई है। पत्रिका के कवर तस्वीर पर उनके बाल माथे के ऊपर से गायब नजर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि कवर में उन पर एक बहुत छोटे ताज जैसा कुछ दिखाया गया है। बहुत अजीब है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, यह एक सबसे खराब फोटो है और इसे (पत्रिका) आलोचना करने का हक है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें निचे की दिशा से खींची गई तस्वीरें पसंद नहीं हैं, लेकिन यह तस्वरी अब तक की सबसे खराब है। उन्होंने पूछा, वह क्या कर रहे हैं और क्यों?



ये भी पढ़ें: मेडागास्कर में तख्ता पटल, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति; सेना ने सत्ता पर किया नियंत्रण
विज्ञापन


फरवरी में भी ट्रंप टाइम पत्रिका की उस तस्वीर से खुश नहीं थे, जिसमें उस समय के सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख एलन मस्क को राष्ट्रपति कार्यालय की फैसले लेने वाली डेस्क पर बैठे हुए दिखाया गया था। उन्होंने तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए का था, क्या टाइम पत्रिका अबभी चल रही है? मुझे नहीं पता था। हालांकि, उन्होंने मस्क के काम की तारीफ की थी। 

टाइम पत्रिका के नवीनतम कवर का शीर्षक 'हिज ट्रायम्फ' है। यह कवर तब आया है, जब ट्रंप को गाजा युद्ध विराम, बंधकों की अदला-बदली और इस्राइल-हमास संघर्ष में मध्यस्थता की उम्मीदों का श्रेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूक्रेन के पूर्वोत्तर शहर पर रूस का ग्लाइड बम और ड्रोन से हमला, अस्पताल बना निशाना; सात घायल

सात अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के बाद इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई शुरू की थी। जिसके बाद यह युद्ध दो साल तक चला। इस युद्ध में 65 हजार से ज्यादा फलस्तीनी गाजा में मारे गए। इन दो वर्षों के दौरान इस्राइल ने ईरान, सीरिया, कतर, लेबनान जैसे देशों में भी हमले किए। बाद में ट्रंप की गाजा शांति योजना के तहत यह युद्ध रुका। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को 20 इस्राइली बंधकों को रिहा किया गया, जबकि इस्राइल ने लगभग 2,000 फलस्तीनी कैदियों और करीब 360 फलस्तीनियों को रिहा किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें