फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो मुश्किल में, होगी अवमानना की कार्रवाई

Sat, 29 Aug 2020 02:25 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

यूक्रेन से संबंधित रिकॉर्ड के बारे में अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की विदेश मामलों की समिति का समन बार-बार खारिज करने के बाद समिति ने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के खिलाफ अवमानना का प्रस्ताव लाने का निर्णय किया है।

विज्ञापन


प्रतिनिधिसभा की विदेश मामलों की समिति के चेयरमैन इलियट एंगेल ने शुक्रवार को कहा कि पोम्पियो के खिलाफ समिति अवमानना प्रस्ताव तैयार करेगी क्योंकि विदेश मंत्री ने सदन के निरीक्षण के संवैधानिक अधिकार में व्यवधान पैदा किया और इसकी अवहेलना भी की है।


समिति ने डेमोक्रेट नेता जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन और यूक्रेन में उनकी गतिविधियों से संबंधित उन्हीं दस्तावेजों की मांग की थी जिस पर सीनेट जांच के लिए विदेश विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है लेकिन पोम्पियो ने ये दस्तावेज समिति को मुहैया कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


एंगेल को इस हफ्ते लिखे पत्र में विदेश विभाग ने कहा कि अगर सीनेट की तरह प्रतिनिधि सभा की समिति मामले की जांच करती है तो विदेश मंत्री पोम्पियो यह दस्तावेज सौपेंगे। डेमोक्रेट सांसदों ने कहा है कि उनका मानना है कि सीनेट होमलैंड एवं सरकारी मामलों की समिति की चुनावी वर्ष में जांच राजनीति से प्रेरित है।

सदन की विदेश मामलों की समिति के अवमानना प्रस्ताव में पिछले साल महाभियोग जांच के दौरान जारी समन के आदेश को मानने से इंकार करने के पोम्पियो की कार्रवाई का भी हवाला दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें