एअर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में जाने वाले सात यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यहां पहुंचने के तीन दिन बाद इनमें कोविड-19 की पुष्टि हुई है। ये लोग रविवार को ऑकलैंड पहुंचे थे।
न्यूजीलैंड के जन स्वास्थ्य निदेशक कैरोलीन मैकएलने ने कहा कि 12 नए मामलों की पुष्टि हुई है इनमें पांच स्थानीय लोग हैं जबकि सात बाहर से आए हुए हैं। सभी को क्वारंटीन सुविधा केंद्रों में भेज दिया गया है।