फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रोकने के लिए छह महीने तक की सजा को खत्म कर सकती है ब्रिटेन सरकार

Sat, 12 Jan 2019 09:16 PM IST
आसिम खान भाषा, लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन सरकार फिर से अपराधों को अंजाम देने से रोकने और दबाव कम करने के लिए ज्यादातर अपराधों के लिए मिलने वाली छह महीने या इससे कम की जेल की सजा को खत्म करने पर विचार कर रही है। जेल मंत्री रॉरी स्टीवर्ट ने शनिवार को ‘द डेली टेलीग्राफ’ को बताया कि इस कदम से सेंधमारी और दुकानों से सामान उठा लेने जैसे गैर हिंसक या गैर यौन अपराधों के हजारों दोषी जेल की सजा से बच जाएंगे।

विज्ञापन


अखबार की पत्रिका के लिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि जेल की कम सजा ‘‘आपको बर्बाद करने के लिए काफी है और आपको ठीक होने के लिए काफी नहीं है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘आप किसी को तीन या चार सप्ताह के लिए जेल में डालते हैं, वे अपना घर, नौकरी, परिवार और प्रतिष्ठा सब गंवा देते हैं। 

वे जेल में आते हैं। दूसरे कैदियों से मिलते हैं और आप फिर उन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं।’’ आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इंग्लैंड और वेल्स की जेलों में 1990 के बाद से कैदियों की संख्या दोगुनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें