फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में कोरोना की दूसरी लहर तेज, लॉकडाउन 20 दिसंबर तक बढ़ा

Fri, 27 Nov 2020 04:26 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जर्मनी में कोरोना की रफ्तार को देखते हुए 20 दिसंबर तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने संघीय राज्यों के मंत्री-अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जर्मनी कोरोना वायरस से जुड़े प्रतिबंधों को 20 दिसंबर तक आगे बढ़ाने का एलान करता है। इसके साथ ही जर्मनी में कोरोना से जुड़ी गाइडलाइंस की सीमा भी जनवरी तक बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन


अब कुल 9.85 लाख लोग हुए संक्रमित, 15 हजार मरीजों की हो चुकी है मौत
जर्मनी में 2 नवंबर को आंशिक तालाबंदी लगी थी। मार्केल ने बुधवार देर रात कहा कि महासंघ और संघीय राज्यों के स्पष्ट बयान में कहा गया है कि हम नवंबर के आखिर में प्रतिबंध नहीं हटा सकते हैं। जर्मनी में अब कुल 2.85 लाख के मामले में सामने आ चुके हैं, जबकि करीब 15 हजार लोगों की इस वजह से मौत भी हो चुकी है।

त्योहारों में भी राहत नहीं
त्योहारों के मौसम में भी जर्मनी को कोई राहत नहीं मिली है। दो परिवार के अधिकतम पांच सदस्यों को ही एक दूसरे से मिलने की इजाजत होगी। हालांकि क्रिसमस से नए साल के बीच 23 दिसंबर से 1 जनवरी तक अधिकतम 10 लोग एक दूसरे से मिल पाएंगे 14 साल से कम उम्र के बच्चों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। साथ ही यह हिदायत भी दी गई है कि इस क्रिसमस से पहले और नए साल के बाद लोग खुद ही अपने आप को दो हफ्ते के लिए क्वारंटाइन कर लें, ताकि संक्रमण का खतरा ना रहे। कंपनियों को दिसंबर में कर्मियों को अतिरिक्त छुट्टियां देने को कहा गया है ऐसा मुमकिन ना होने की सूरत में उन्हें घर से काम करने देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें