फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया के पुनर्निर्माण में रचनात्मक और सार्थक भूमिका निभाने के लिए भारत तैयार: टीएस तिरुमूर्ति

Thu, 21 Jan 2021 12:17 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
टीएस तिरुमूर्ति - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि 'जैसा कि हमने अपना नया परिषद कार्यकाल आठ साल बाद शुरू किया है, इस बात पर टिप्पणी करना निराशाजनक है कि सीरिया में जारी संकट का अभी भी कोई अंत नजर नहीं आ रहा है और इस पर राजनीतिक प्रक्रिया अभी भी बंद है। क्षेत्रीय लोगों की भागीदारी के साथ संघर्ष और जटिल हो गया है।'

विज्ञापन

 

उन्होंने आगे कहा कि सीरिया से निकलने वाला आतंकवाद अफ्रीका के कुछ हिस्सों तक भी फैल चुका है। सीरियाई संघर्ष में शामिल विदेशी लड़ाके भी भाड़े के रूप में अन्य स्थानों पर चले गए हैं।

साथ ही टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सीरिया में संघर्ष समाप्त हो जाएगा और सीरिया का पुनर्निर्माण शुरू हो जाएगा। इस उद्देश्य के लिए भारत परिषद में एक रचनात्मक और सार्थक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें