फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप की सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा फेसबुक का अमेरिका में डाटा भेजने का मामला

Tue, 09 Jul 2019 05:17 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सोशल मीडिया साइट फेसबुक के अमेरिका में डाटा भेजने के खिलाफ ऑस्ट्रिया के एक निजता अभियान की लंबी लड़ाई अब यूरोप की उच्चतम अदालत में पहुंच गई है। लक्जेमबर्ग में स्थित इस अदालत को इस मामले में फैसला करना है।

विज्ञापन


इस मामले में अब यह तय किया जाना है कि क्या फेसबुक की डब्लिन में कार्यरत सहयोगी इकाई वैधानिक रूप से अपने प्रयोक्ताओं के डाटा को इसकी मूल अमेरिकी कंपनी में भेज सकती है। निजता अभियान चलाने वाले मैक्स श्रेम्स ने यह मुकदमा साल 2013 में दायर किया था।

उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक इसका फैसला आ जायेगा। यह यूरोपीय संघ के हजारों कारोबारियों को प्रभावित कर सकता है क्योंकि वे निजी डाटा संघ से बाहर नहीं ले जाने के सुरक्षा मानकों के समझौतों पर भरोसा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें