ऐसे में सवाल यह उठता है कि फिर इस साल की यह घटना इतनी खास और दुर्लभ क्यों कही जा रही है? दरअसल, ऐसा करीब 400 साल बाद होगा जब ये गृह एक-दूसरे से इतने नजदीक होंगे। इसके अलावा करीब 800 साल बाद ऐसा होगा जब दोनों ग्रह रात में संरेखित होंगे। वहीं इस खगोलीय घटना को लेकर एक और खास बात यह है कि लगभग पूरी दुनिया के लोग इस अद्भुत घटना को देख सकेंगे।