फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में बचाई गईं चार भारतीय महिला, नौकरी का झांसा देकर बना दिया था बार डांसर 

Sun, 30 Jun 2019 04:40 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चार भारतीय महिलाओं को दुबई से छुड़ाकर वापस भारत भेज दिया गया है। दुबई पुलिस का कहना है कि एजेंटों ने इन चारों भारतीय महिलाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर दुबई लाया था। लेकिन बाद में उन्हें झांसे से बार डांसर का काम दे दिया गया था। 

विज्ञापन


दुबई में भारत के कांसुल जनरल  विपुल ने बताया कि ये चारों महिलाएं तमिलनाडु के कोयंबटूर की रहने वाली हैं। इन सभी महिलाओं की उम्र 20 साल है। दरअसल, इन सभी महिलाओं का यकीन दिलाया गया था कि वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के लिए काम करेंगे। लेकिन जब वह दुबई पहुंची तो उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। विपुल ने कहा कि इसके बाद महिलाओं को डांस बार में काम करने पर मजबूर किया गया। 

रिपोर्ट के अनुसार, इन महिलाओं में से एक व्हाट्सएप के जरिये अपने परिवार को संदेश भेजने में कामयाब रही। जैसे ही मामला विदेश राज्य मंत्री वेल्लमवेल्ली मुरलीधरन तक पहुंचा, उन्होंने इसे संज्ञान में लेते हुए वाणिज्य दूतावास को सतर्क किया, जिसके बाद दुबई पुलिस हरकत में आई और महिलाओं को एजेंटों के चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें