यूके और चीन के बीच पहली मालगाड़ी आज इंग्लैंड के शहर एसेक्स से रवाना होने जा रही है। इस दौरान यह 7,500 मील की दूरी तय करेगी।
30 डिब्बों वाली इस मालगाड़ी में शराब, सॉफ्ट ड्रिंक, विटामिन और दवाईयां को भरा गया है। ट्रेन 17 दिन का सफर तय करके चीन के पूर्वी प्रांत चूचांग के यू शहर पहुंचेगी जो कि एक होलसेल बाजार है। इस दौरान यह ट्रेन कुल 7500 मील की दूरी तय करेगी। ख्ाास बात ये है कि ट्रेन सात देशों फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, पोलैंड, बेलारूस, रूस, कजाकिस्तान से होकर गुजरेगी।
बता दें कि यह रेल सर्विस चीन के वन बेल्ट वन रोड प्रोग्राम का हिस्सा है। इसके तहत चीन अपनी 2000 साल पुराने सिल्क रूट व्यापार मार्ग को फिर से पुनर्जिवित करना चाहता है। तीन महीने पहले ही इस सेवा के तहत एक मालगाड़ी चीन से यूके पहुंच चुकी है।
वहीं पूर्व ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरून ने पश्चिम देशों में चीन के निवेश के लिए ब्रिटेन के इस्तेमाल और चीनी मुद्रा युआन के निवेश के लिए लंदन सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय ट्रेडिंग सेंटर बनाए जाने पर विरोध किया था।
हालांकि ब्रिटेन की मौजूदा प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा है कि चीन के साथ हमारे संबंध बेहतरीन हैं और हम चाहेंगे की यूरोपियन यूनियन से बाहर होने के बाद चीन की तरफ से बिलियन डॉलर का निवेश ब्रिट्रेन में किया जाए।