फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे सौरमंडल का धूमकेतु बढ़ रहा है सूरज की ओर, 1,50,000 किलोमीटर प्रति घंटा है इसकी गति

Sat, 14 Sep 2019 05:01 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
धूमकेतु(सांकेतिक) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक सूरज की ओर बढ़ रहे एक धूमकेतु की उत्पत्ति संभवत: दूसरे सौर मंडल में हुई है। इस धूमकेतु की हाल में खोज की गई है।खगोलशास्त्रियों ने गुरुवार को बताया कि यह धूमकेतु 1,50,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे लगता है कि इसकी उत्पत्ति हमारे सौर मंडल से बाहर हुई है।

विज्ञापन


यह सूरज से 42 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और लगातार इसके करीब आ रहा है। संभावना है कि यह पृथ्वी से बहुत दूर और मंगल ग्रह की कक्षा से परे होकर गुजरेगा। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह दिसंबर महीने में सूर्य से टकराकर दोबारा अंतरातारकीय अंतरिक्ष में चला जाएगा।
विज्ञापन


इस धूमकेतु की खोज दो हफ्ते पहले एक शौकिया खगोलशास्त्री ने क्रीमिया प्रायद्वीप स्थित वेधशाला से की थी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें