फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बैंग के बाद ब्रह्मांड के सबसे बड़े विस्फोट का पता चला   

Fri, 28 Feb 2020 05:24 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, मेलबर्न
विज्ञापन
ब्रह्मांड में विस्फोट (प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

पुणे में भारत के विशाल मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (जीएमआरटी) समेत एक्स-रे और रेडियो टेलीस्कोप का इस्तेमाल कर खगोलविदों ने ‘बिग बैंग’ के बाद से ब्रह्मांड में दिखे सबसे बड़े विस्फोट का पता लगाया है। इसमें पता चला है कि विस्फोट ओफियुकस आकाशगंगा समूह में हुआ जो धरती से 39 करोड़ प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन


इसमें कहा गया कि इस विस्फोट से आकाशगंगा गुच्छ एमएस0735+74 में हुए विस्फोट की तुलना में पांच गुना ज्यादा ऊर्जा निकली। अध्ययन की सह लेखिका और ऑस्ट्रेलिया की कर्टिन यूनिवर्सिटी की मेलानी जॉनस्टन होलिट ने कहा कि  हम इससे पहले आकाशगंगाओं के मध्य में विस्फोट देखे हैं लेकिन यह वाकई में बहुत जबरदस्त है। और हमें नहीं पता कि यह इतना बड़ा क्यों है। 

जॉनस्टन होलिट ने कहा, लेकिन यह बहुत धीरे-धीरे हुआ, जैसे करोड़ों वर्षों में कोई विस्फोट बेहद धीमी गति से हुआ हो। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि यह विस्फोट इतना भीषण था कि इसने ब्लैक होल के आस-पास बेहद गर्म गैस से बने समूह प्लाज्मा में गढ्ढा कर दिया।
विज्ञापन


प्रमुख अनुसंधानकर्ता अमेरिका के नेवल रिसर्च लैबोरेटरी की सिमोना गियासिनतुची ने कहा कि यह विस्फोट माउंट सेंट हेलेन्स के 1980 के विस्फोट जैसा है जिसने पहाड़ का ऊपरी हिस्सा तोड़ दिया था। गियासिनतुची ने कहा कि अंतर इतना है कि आप 15 आकाशगंगाओं को इस गढ्ढे में फिट कर सकते हैं जो इस विस्फोट के कारण प्लाज्मा में हुआ है। 

जॉनस्टन होलिट ने कहा कि प्लाज्मा समूह में हुए गड्ढे को पूर्व में एक्स-रे टेलीस्कोप की मदद से देखा गया था। यह अनुसंधान एस्ट्रोफिजिकल पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें