थाईलैंड के फुकेट में स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं। पुलिस ने बताया कि आग तेजी से आस-पास की इमारतों में फैल गई। थाईलैंड के अधिकारियों ने बताया कि आग सोमवार तड़के एक इमारत में लगी। इस इमारत में गाड़ियां किराए पर देने का बिजनेस था और आग तेजी से आसपास की इमारतों में फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, 'आज तड़के फुकेत के पातोंग में लगी भीषण आग के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है और 36 लोगों के घायल हो गए। यह आग सुबह करीब 03:20 बजे फांग मुआंग साई कोर रोड पर स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग में लगी और आसपास की इमारतों तक फैल गई। दमकलकर्मियों ने लगभग 40-50 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।