फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: थाईलैंड की यात्रा के बाद चीनी अभिनेता लापता, पुलिस ने म्यांमार से पकड़ा, मानव तस्करी का हुआ था शिकार

Wed, 08 Jan 2025 06:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

एक अधिकारी ने बताया कि वैंग के फोन पर चैट लॉग की प्रारंभिक समीक्षा से उसकी कहानी की पुष्टि हुई। वैंग ने अधिकारी को बताया कि इलाके में उसके जैसे 50 चीनी नागरिक और थे।
विज्ञापन
वैंग जिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक चीनी अभिनेता थाईलैंड की यात्रा के बाद लापता हो गया था। उसे म्यांमार सीमा के पास उस क्षेत्र में पाया गया, जहां ऑनलाइन घोटाला नेटवर्क संचालित होता है। थाई पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिनेता मानव तस्करी का शिकार हो गया था। चीनी अभिनेता की पहचान वैंग जिंग के तौर पर की गई है। उनके परिवार वालों ने थाईलैंड में चीनी दूतावास से मदद की गुहार लगाई थी। अधिकारियों को वैंग मंगलवार को म्यांमार से मिला। वे अभिनेता को पूछताछ के लिए थाइलैंड लेकर आए।
विज्ञापन


तस्वीरों में पुलिस के साथ बैठा दिखा वैंग जिंग
तस्वीरों और वीडियों में देखा गया कि वैंग पुलिस के साथ बैठा दिख रहा है, लेकिन उसका सिर मुंडवाया हुआ था। वैंग ने पुलिस को बताया कि उसे एक प्रमुख थाई मनोरंजन कंपनी द्वारा नौकरी देने के वादे का लालच दिया गया था। लेकिन नौकरी देने की बजाय उसे सीमा पार म्यांमार ले जाया गया। पुलिस का मानना है कि उसे (वैंग) को  कॉल स्कैम के जरिए चीनी लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए रखा गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि चीनी अभिनेता वैंग जिंग के फोन पर चैट लॉग की प्रारंभिक समीक्षा से उसकी कहानी की पुष्टि हुई। वैंग ने अधिकारी को बताया कि इलाके में उसके जैसे 50 चीनी नागरिक और थे। उसकी तरह सभी का सिर मुंडवाया हुआ था। बता दें कि सैन्य शासित म्यांमार के सीमावर्ती इलाकों में अपराधिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


गर्लफ्रेंड के दावा करने के बाद आया मामला सामने
वैंग का मामला तब सामने आया, जब एक इंटरनेट यूजर ने उसकी गर्लफ्रेंड होने का दावा किया। महिला ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। थाइलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की हर संभव कोशिश करेगी। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें