फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं संदिग्ध परिस्थितियों में मर जाऊं तो...': रूसी स्पेस एजेंसी का बयान साझा कर ऐसा क्यों बोले एलन मस्क, जानें किधर है इशारा

Mon, 09 May 2022 08:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में इंटरनेट सुविधा को तबाह कर दिया था। इसके बाद से एलन मस्क की सैटेलाइट सर्विस स्टारलिंक यूक्रेन में इंटरनेट सुविधा प्रदान कर रही है और सैनिकों की मदद कर रही है। 
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह आए दिन ऐसा कोई न कोई ट्वीट करते हैं, जो सोशल मीडिया पर बवाल मचा देता है। इस बार भी मस्क ने कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, 'अगर मैं संदिग्ध परिस्थितियों में मर जाऊं तो...' वैसे तो उन्होंने कुछ भी साफ तौर पर नहीं लिखा है, लेकिन इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाकर रख दिया है। 

विज्ञापन



इस ट्वीट के बाद एलन मस्क के चाहने वाले भी कई तरह के ट्वीट कर रहे हैं। कई लोग तो मस्क को ऐसा न सोचने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ उनको ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि, उनका यह ट्वीट बहुत कुछ इशारा कर रहा है। दरअसल, मस्क ने इस ट्वीट से पहले रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के चीफ दिमित्री ओलेगोविच रोगोजिन के बारे में भी ट्वीट किया था। 
विज्ञापन


क्या यूक्रेन जंग से जुड़ा है मस्क का ट्वीट 
एलन मस्क ने सीधे तौर पर कुछ भी नहीं लिखा है, लेकिन उनके ट्वीट्स की श्रृखंला को देखा जाए तो कई कड़ियां जुड़ रही हैं। दरअसल, मस्क ने इस ट्वीट से पहले एक और ट्वीट साझा किया था। इसमें कहा था कि रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के चीफ ने मीडिया को बताया है कि 36वीं यूक्रेनी मरीन ब्रिगेड के पकड़े गए कर्नल दिमित्री कोर्म्यानकोव की गवाही से यह पाया गया कि मस्क का सैटेलाइट मैरियूपोल में यूक्रेनी सैनिकों को इंटरनेट सुविधा प्रदान कर रहा था। इस बयान में यूक्रेनी सैनिकों को संचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मस्क पर हमला किया गया है। 

क्या है रोगोजिन का पूरा बयान?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी स्पेस एजेंसी के चीफ रागोजिन ने कथित तौर पर रूसी मीडिया को बताया है कि, एलन मस्क की स्टारलिंक कंपनी के इंटरनेट टर्मिनलों को मैरियूपोल में नाजी अजोव बटालियन और यूक्रेनी मरीन के उग्रवादियों तक हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया। उन्होंने कहा, हमारी जानकारी के मुताबिक, स्टारलिंक उपकरणों की डिलीवरी पेंटागन(अमेरिकी रक्षा विभाग का मुख्यालय) की मदद के जरिए हुई। मस्क ने इस बयान को ट्विटर पर साझा करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर भी हमला किया। उन्होंने सीधे तौर पर पुतिन का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा- वह नाजी की जो परिभाषा जानते हैं, वह वैसी नहीं है।
विज्ञापन


ट्विटर में मजबूत वामपंथी पूर्वाग्रह
एलन मस्ट ने ट्वीट का सिलसिला जारी रखते हुए लिखा- ट्विटर में एक मजबूत वामपंथी पूर्वाग्रह मौजूद है।  इसका जवाब देते हुए एक यूजर @Cernovich ने लिखा-  जब ट्विटर के कर्मचारी हमेशा प्रवर्तन नीति के बारे में आपसे झूठ बोलते हैं, तो शायद वे समझा सकते हैं कि एक सत्यापित खाते को प्रतिबंधित होने की परवाह किए बिना दुनिया में आतंकवाद को उकसाने की अनुमति क्यों है।

इस पर मस्क ने कहा- जैसा कि मैंने कहा, मेरी प्राथमिकता उन देशों के कानूनों के करीब रहना है जहां ट्विटर संचालित होता है। अगर नागरिक चाहते हैं कि कुछ प्रतिबंधित हो, तो ऐसा करने के लिए एक कानून पारित करें, अन्यथा इसकी अनुमति दी जानी चाहिए।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें