फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niger Terrorists Attack: दक्षिण-पश्चिम नाइजर में आतंकवादियों ने दो भारतीयों की हत्या की, एक का अपहरण किया

Sat, 19 Jul 2025 02:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नियामी

सार

भारतीय मिशन ने कहा कि वह मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर स्वदेश भेजने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिम नाइजर में एक आतंकवादी हमले में दो भारतीयों की मौत हो गई। इस दौरान एक का अपहरण भी कर लिया गया। नाइजर स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा, 'नाइजर के डोसो क्षेत्र में 15 जुलाई को हुए एक जघन्य आतंकवादी हमले में दो भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु हो गई और एक का अपहरण कर लिया गया।'

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राजधानी नियामी से लगभग 130 किलोमीटर दूर डोसो में एक निर्माण स्थल की सुरक्षा कर रही सेना की एक टुकड़ी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया। भारतीय मिशन ने कहा कि वह मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर स्वदेश भेजने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। दूतावास अपहृत भारतीय की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भी काम कर रहा है। मिशन ने पश्चिमी अफ्रीकी देश में भारतीयों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें